दिनेश कुमार पांडेय /रफ्तार ब्यूरो /बोकारो
बोकारो से एक पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपनी ही मां की पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है
मामला सेक्टर 12 थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान उर्मिला देवी उम्र लगभग 60 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीती रात को घर में किसी बात को लेकर मां और 48 वर्षीय बेटे राजू कुमार के बीच विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटे ने मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बेटे ने लाठी-डंडे और लात-घूसों से मां की बेरहमी से पिटाई की, जिससे मां बुरी तरह जख्मी हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 12 थाना के पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जख्मी महिला को बोकारो जेनरल अस्पताल भेजा जहां महिला की मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी बेटे राजू कुमार को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
वहीं सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि सेक्टर 12 थाना को सूचना मिली थी कि एक युवक अपनी मां के साथ मारपीट कर रहा है ।पुलिस मौके पर पहुंचकर जख्मी 65 वर्षीय प्रमिला देवी को ईलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा,जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी बेटे राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है । इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। रिश्तों की ये हत्या सुनकर हर कोई स्तब्ध है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।