अयोध्या के सिविल लाइन स्थित स्टेशन रोड स्टेट बैंक के बगल मशहूर कैटर्स सोनू ताराचंद ने जैष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर भंडारे का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर रिकाबगंज हनुमानगढ़ी के महंत शामिल हुए और उन्होंने पूजा पाठ के बाद हनुमान जी को भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया। वही मशहूर कैटर्स सोनू ताराचंद ने बताया कि जैष्ठ माह के हर मंगलवार को सभी भंडारा करते है और पूरे जिले में भंडारा होता है हमने जैष्ठ माह के बुधवार को भंडारा किया है हालांकि हमने भंडारे की सामग्री मंगलवार को ही निकाल दी थी। और आज बुधवार को भंडारा इसलिए करवाया ताकि ज्यादा से ज्यादा भक्त भंडारे में सम्मिलित हो और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर सके। वही इस भंडारे में गर्मी को देखते हुए ठंडी लस्सी आइसक्रीम और पूरी सब्जी हलवा का प्रसाद वितरण किया। जिसमें देखते ही देखते हजारों की भीड़ लग गई और लंबा जाम लग गया। और भारी संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया वही सोनू ताराचंद ने सभी को जेष्ठ मांह की बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहां की हनुमान जी सब पर अपनी कृपा बनाए रखें और सबका कल्याण करें। इस अवसर पर ताराचंद परिवार के व अन्य सम्मानित लोग और भक्तगण मौजूद रहे।