डॉ विभूति सिंह/भागलपुर।
आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को लेकर नवगछिया पुलिस जिला पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देश पर आज जिले में एक साथ कई महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई।
कदवा थाना में शांति समिति की बैठक:त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कदवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक में सभी से आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और भ्रामक सूचना को बिना पुष्टि के प्रसारित न करने का अनुरोध किया गया।
एसपी ने किया परबत्ता थाना का वार्षिक निरीक्षण:वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक, नवगछिया द्वारा परबत्ता थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, लंबित कांडों की समीक्षा एवं थाना परिसर के रख-रखाव की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साइबर ठगी के ₹2,57,500 वापस:साइबर थाना, नवगछिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार अजय कुमार साह, पे. गणेश साह, सा. गोपालपुर, जिला-भागलपुर की ठगी गई पूरी राशि ₹2,57,500 सफलतापूर्वक वापस करा दी। MRM पोर्टल के माध्यम से की गई कार्रवाई के बाद पीड़ित को उसकी राशि लौटाई गई, जिससे पुलिस की कार्यशैली की सराहना हो रही है।
4 NBW वारंटी गिरफ्तार:
अभियान के तहत विभिन्न थानों द्वारा 4 कुख्यात NBW वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।माननीय ADJ-III नवगछिया के ST No-580/11 के NBW वारंटी नवली यादव पे. भादो यादव, सा. चौहदी, थाना-भवानीपुर को गिरफ्तार किया गया।माननीय SDJM नवगछिया के GR No-953/16 के वारंटी 1. मो. जाहिद पे. स्व. अब्दुल हामिद और 2. मो. इसराफिल खाँ पे. मो. सल्तान दोनों सा. मनियामोड़, थाना-नवगछिया को गिरफ्तार किया गया।
स्पेशल एक्साइज कैंप कोर्ट-II नवगछिया के स्पेशल E.R. No-1892/22 के वारंटी रंभो कुमार सिंह पे. स्व. धनिकचंद्र सिंह, सा. मक्खातकिया वार्ड नं. 15, थाना-नवगछिया को गिरफ्तार किया गया।