राजु मंडल रफ्तार मीडिया सावाददाता/ गांडेय 

उपायुक्त, गिरिडीह के निर्देशानुसार गांडेय प्रखंड के कई पंचायतों में प्रमाण पत्र को लेकर केम्प लगाया गया है। इस दौरान दासडीह पंचायत भवन में आवासीय, जाति, आय, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
​इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को घर के नजदीक ही सरकारी प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें प्रखंड कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें।

*​तीन दिनों के भीतर मिलेगा प्रमाण पत्र*

​शिविर में मौजूद पंचायत सचिव बैजनाथ महतो ने जानकारी दी कि कैंप में आवेदन करने वाले सभी लाभुकों के प्रमाण पत्र तीन दिनों के भीतर बनवाकर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। शिविर को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया और लोगों ने पहुंचकर आवेदन जमा किए।
​इस शिविर को सफल बनाने में प्रशासनिक टीम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया,
​ब्लॉक स्टाफ टीम में रामनरेश चौधरी, दीपक कुमार, बैजनाथ महतो, रहिम्मुला अंसारी।
​स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण में जितेंद्र मंडल, नरेश साव, रोहित मंडल सहित कई अन्य गणमान्य लोग शिविर के संचालन और व्यवस्था में सक्रिय रूप से सहयोग करते नजर आए।