दिनेश कुमार रजक/रफ्तार मीडिया संवाददाता/मिहिजाम 

स्टेशन रोड स्थित चर्चित चोरी कांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 12 जुलाई की मध्यरात्रि पुलिस ने पश्चिम रंगामाटिया क्षेत्र से मिहिजाम निवासी अभित पासी उम्र 20 को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि अभित 6 जुलाई की रात पंडित बाबू के बंद पड़े घर में हुई चोरी में शामिल था। बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली थी। घटना के बाद से रूपनारायणपुर पुलिस लगातार गुप्त निगरानी और तलाशी अभियान चला रही थी। गिरफ्तारी के दिन अभित संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को आसनसोल अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिमांड लेकर उससे अन्य आरोपियों के नाम और चोरी गए सामान के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गैंग के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद किया जाएगा। इस गिरफ्तारी से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।