अजीत कुमार / दिल्ली:राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान राधिका के रूप में हुई है, जिसका शव घर के अंदर पंखे से लटका हुआ मिला।
परिजनों के मुताबिक, घटना उस समय सामने आई जब घर के सदस्य काम पर गए हुए थे। कुछ समय बाद जब उन्हें जानकारी मिली और वे लौटे, तो राधिका का शव कमरे में संदिग्ध अवस्था में पाया गया।
परिवार का आरोप है कि युवती के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे उन्होंने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों को खंगाल रही है।
सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है