सिद्धार्थनगर जिले के सोहना–खखरांव संपर्क मार्ग पर बना पुल इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुका है। पुल का बीच का हिस्सा टूटकर गहरे गड्ढे में तब्दील हो गया है, जिससे हर दिन इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों की जान जोखिम में पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
वीओ-1:
ग्रामीणों के अनुसार पुल कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है और उसके बीच में बड़ा होल बन गया है। इस मार्ग से प्रतिदिन ग्रामीण, छात्र-छात्राएं और दोपहिया-चारपहिया वाहन गुजरते हैं, लेकिन पुल की बदहाल स्थिति के बावजूद संबंधित विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
वीओ-2:
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 में इस संपर्क मार्ग पर सड़क निर्माण एवं मरम्मत का कार्य कराया गया था, लेकिन जर्जर पुल की मरम्मत नहीं कराई गई। परिणामस्वरूप पुल की हालत लगातार खराब होती चली गई और अब यह दुर्घटना को खुला निमंत्रण देता नजर आ रहा है।
बाइट:
स्थानीय ग्रामीण/राहगीर।
वीओ-3:
ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से तत्काल पुल की मरम्मत कराने तथा सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि किसी हादसे के बाद कार्रवाई हुई तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।