पंचकूला । पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने कहा है कि बजट में गरीबों के और मकान बनाने का फैसला किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र में गरीबों के 2 करोड़ घर बनेंगे गरीबों के लिए बजट नवजीवन है। साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से अनेक नए काम प्रारंभ करके महिला सशक्तिकरण करना व गरीब बहनों को लखपति बनाने का अभियान हाथ में लिया गया है प्रधानमंत्री जी का जो तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का संकल्प है वो इस बजट के माध्यम से साकार होगा। कुलभूषण गोयल ने कहा कि यह बजट उन्नत बुनियादी ढांचे नवाचार और अगली पीढ़ी के सुधारों के साथ समाज के हर वर्ग के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। बजट एक गतिशील खाका है जो देश में सकारात्मक बदलाव लाएगा। बजट लोगों के कल्याण और देश के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कुलभूषण गोयल ने कहा कि आज का बजट ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र की प्रगति में नए आयामों को स्थापित करेगा। यह विकसित भारत के निर्माण की नींव रखने वाला का बजट है। यह समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण का बजट है विशेषकर किसान गरीब महिलाएं युवा और मध्यम वर्ग के कल्याण पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया है। यह बजट इन सब वर्गों के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन करेगा। बजट ग्रामीण क्षेत्र को और विकसित करेगा। इस बजट में ग्रामीण युवाओं के कौशल विकास पर भी ध्यान दिया गया है। दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के तहत ट्रैनिंग दी जाएगी और जो युवा प्रशिक्षित होंगे उन्हें रोजगार से जोड़ने का काम किया जाएगा।