सावन के पवित्र माह में कोरबा जिला के कनकी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा दृष्टि से पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी. यात्रा के दौरान कोई भी समस्या हो तो पुलिस को सूचित करने के लिए मोबाइल नम्बर दिया गया है. उरगा थाना प्रभारी कृष्ण वर्मा ने बताया की उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस तैयार है रास्ते भर पुलिस की गस्त रहेगी पुलिस मित्रो की सहायता भी ली गई है. जो जगह जगह तैनात रहेंगे. अगर कोई परेशान करता है तो तत्काल सूचना दे. विगत वर्ष भी पुलिस के द्वारा यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वाले 16 लोगो के उपर कार्यवाही की गई थी.