रफ्तार मीडिया संवाददाता
रांची:जोहार भारत फाउंडेशन एवं सोशल इनोवेशन ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जोहार भारत फाउंडेशन के संस्थापक अमन कुमार ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण करना ही नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं हरित वातावरण का निर्माण करना भी था।
वहीं, मुख्य रूप से शामिल हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाइक ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए प्रत्येक नागरिक से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसकी नियमित देखभाल करने का आग्रह किया।कार्यक्रम के दौरान रोहित राज , महावीर सिंह , रणधीर दास , रणधीर राणा , सुमित साहू , रूपक एवं संजीव साहू सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मौके पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और इस प्रकार के जनहितकारी अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।