दीनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया संवाददाता जामताड़ा
जामताड़ा शहर के गायछांद मोहल्ले में सोमवार को झारखंड आंदोलनकारी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्पित कार्यकर्ता शहीद पुलक सरखेल की 23वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उपस्थित लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शहीद पुलक सरखेल के संघर्ष, समर्पण और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि पुलक सरखेल झारखंड आंदोलन के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने वाले सच्चे आंदोलनकारी थे। वे पार्टी के दिशानिर्देशों और गुरुजी के विचारों से प्रेरित होकर झारखंड एवं यहां के लोगों के हित में लगातार कार्य करते रहे। उनके संघर्ष और विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में झामुमो जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे, उपाध्यक्ष प्रो. कैलाश प्रसाद साव, जिला प्रवक्ता आनंद टुडू, केंद्रीय समिति सदस्य बासुदेव मरांडी, वरीय अधिवक्ता बीएन माझी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मेरी मरांडी, जिला सचिव डोली बसकी, नगर अध्यक्ष किशोर रवानी, वार्ड पार्षद विजय राउत, आलोक किस्कू, मिहिजाम नगर परिषद के वार्ड पार्षद विष्णुदेव मुर्मू, मुखिया दिनेश मुर्मू, माखोनी हेंब्रम, रानीगंज के मांझी हाड़ाम महेंद्र मुर्मू, नाइक हाड़ाम मोनू मुर्मू, जोग मांझी शंकर मुर्मू तथा शहीद पुलक सरखेल के पुत्र मितन सरखेल और जितेन सरखेल सहित अन्य उपस्थित रहे।