मोतिहारी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मोतिहारी जिला वन विभाग कार्यालय परिसर में वन विभाग प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर डीएफओ अमित कुमार ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी।
कार्यक्रम के दौरान आरओएफ रोशन कुमार, राजकरण ओमप्रकाश, अंबिका तिवारी सहित वन विभाग के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी एवं पूरी टीम मौजूद रही। मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वन विभाग परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।