मोतिहारी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला परिषद कार्यालय, मोतिहारी में जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती ममता राय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक , नगर निगम आयुक्त सहित जिला परिषद के प्रतिनिधिगण एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य संख्या-51 के प्रतिनिधि श्याम सुंदर सिंह सहित जिला परिषद के उपाध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। मौके पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।