लोकेशन=साउघाट, बस्ती। दिवाकर शुक्ला
विकास क्षेत्र साऊंघाट के सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों एवं विभिन्न दलों के लोगों द्वारा बाइक रैली निकाल कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ब्लाँक से लेकर गॉव तक स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगो में काफी जोश देंखने को मिला है। विभिन्न शिक्षण संस्थानों पर विविध कार्यक्रम आयोजित कर आजादी के परवानों को याद किया गया। इसके साथ ही संविधान में लिखित संकल्पों का शपथ भी लिया गया। इस अवसर पर डीबीडीसी तेनुआ के प्रबंधक हरिशंकर चौधरी, प्रधानाचार्य मौलाना मोहम्मद फारूक निज़ामी एवं महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य मुलायम सिंह यादव ने कहा कि ये आजादी लम्बे संघर्ष एवं बलिदान के बाद 15 अगस्त सन 1947 को मिली हैं। कहा कि आजादी मिलने के बाद देश को चलाने के लिए कानून एवं संविधान सभा का गठन किया गया। अनेकों बैठकों के बाद हमारे देश का एक विस्तृत संविधान व सर्वोच्च कानून बन कर तैयार हुआ। जिसे 26 जनवरी सन 1950 को पूरे देश में लागू किया गया। हमारा संविधान विश्व का सबसे बेहतरीन संविधान है। कहा कि आप अपने कर्तव्यों का पालन जहां भी रहें राष्ट्र के निर्माण में, समाज के निर्माण में, विश्व बन्धुत्वा बढ़ाने के लिए एवं अच्छे सद्भाव बढ़ाने के लिए कार्य करें। संविधान की देन हैं कि आज हम लोग स्वतंत्रता दिवस मनाते है।
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दीनबंधु महाविद्यालय तेनुआ के प्रबंधक हरिशंकर चौधरी, दीनबंधु ग्लोबल पब्लिक स्कूल महादेवा में रविशंकर चौधरी, रामराज औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र तेनुआ में गीता चौधरी, ब्लॉक मुख्यालय साऊंघाट में ब्लाँक प्रमुख अभिषेक कुमार, होटेल सिंह इंटरनेशनल पॉलिटेक्निक चौराहा पर डायरेक्टर रानू सिंह, राहुल गोस्वामी रौनाही, दारूल उलूम अलिमिया जमदाशाही के प्रधानाचार्य मौलाना मोहम्मद उम्मीद अली सिददीकी, दारूल उलूम अलिमिया निश्वां के प्रधानाचार्य मौलाना मोहम्मद फारूक निजामी, आलम हायर सेकेण्डरी स्कूल परसालालशाही में प्रबंधक मारूफ आलम, उमर हबीब सेवेन स्काई एकेडमी मानिकचन्द के प्रबंधक अव्दुल माजिद खान, इंजीनियरिंग कॉलेज के डायरेक्टर डॉ० कुलदीप सहाय, महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य मुलायम सिंह यादव द्वारा ध्वजा रोहण कर मिष्ठान का वितरण कराया गया। इस अवसर पर क्षेत्र, क्षेत्र के संभ्रांत एवं आम लोग मौजूद रहें।