नामकुम संवाददाता :
सोशल मीडिया साइट इंस्ट्राग्राम में दोस्ती कर न्यूड फोटो भेजकर ब्लेकमैल करनें का मामला सामने आया है जिससे परेशान 23 वर्षीय युवती घर से बिना बताए कही चली गई है. मामले में युवती के पिता ने खरसीदाग ओपी में आवेदन देकर बेटी को सकुशल बरामदगी का गुहार लगाया है. जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त होने के बाद पांच साल पहले पूरा परिवार दिल्ली से लौटा था. खरसीदाग ओपी क्षेत्र में घर बनाकर रह रहा है. युवती का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ट्राग्राम में किसी युवक से दोस्ती हो गई. कुछ दिन से युवक न्यूड फोटो भेजकर युवती को ब्लेकमैल कर रहा था. उसने युवती है पैसे की भी मांग की थी जिससे परेशान होकर युवती बिना बताए 6 जुलाई को घर से कहीं चली गई. परिजनों के अनुसार युवती आधार कार्ड लेकर गई है. उसका मोबाइल घर में ही है. 
विभिन्न विभिन्न श्रोतों से युवती का पता लगाने में जुटी है.