दिनेश कुमार पांडेय /रफ्तार ब्यूरो /बोकारो
बोकारो के सिटी पुलिस ने सेक्टर 12 मोड़ स्थित यात्री शेड से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। सिटी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है,पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।शव का शिनाख्त नहीं हुआ है, शिनाख्त के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।