संवाददाता राजन साहू कानपुर

*कानपुर/लखनऊ।* उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने UP T20 लीग 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट 14 अगस्त से शुरू होकर 6 सितंबर को ग्रैंड फाइनल के साथ समाप्त होगा।
UPCA के अनुसार लीग के सभी 34 मैच लखनऊ और कानपुर में आयोजित किए जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 14 अगस्त शुक्रवार शाम को लखनऊ में काशी रुद्राज और मेरठ मेवरिक्स के बीच खेला जाएगा।
इस बार लीग में 6 टीमें हिस्सा लेंगी - काशी रुद्राज, मेरठ मेवरिक्स, नोएडा किंग्स, कानपुर सुपरस्टार्स, लखनऊ फाल्कन्स और गौर गोरखपुर लायंस।

लीग चरण के मैच 26 अगस्त तक लखनऊ में होंगे। इसके बाद 29 अगस्त से 1 सितंबर तक सभी मैच कानपुर में खेले जाएंगे। 27 अगस्त, 2 सितंबर और 5 सितंबर को ब्रेक डे रहेगा। प्लेऑफ के तीनों मुकाबले 3 और 4 सितंबर को कानपुर में होंगे। इसमें क्वालीफायर 1, क्वालीफायर 2 और एलिमिनेटर शामिल हैं। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर रविवार शाम को कानपुर में खेला जाएगा।

*कानपुर में होने वाले मैच*
लीग: 29 अगस्त से 1 सितंबर तक 6 मैच  
प्लेऑफ: 3, 4 सितंबर को 3 मैच  
फाइनल: 6 सितंबर शाम इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड ग्रीन पार्क में होगा।