ओमप्रकाश तिवारी /मोतिहारी
मोतिहारी पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल और 40 लीटर देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार नगर थान्तर्गत दिनांक-05.07.2026 को बलवा चौक के समीप नियमित वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर जांच की।
मोटरसाइकिल चालक सफाउद्दीन अंसारी, पिता-नवाजी अंसारी, सा०-सानवरिया, थाना-चिरैया, जिला-पूर्वी चंपारण से वाहन के वैध कागजात की मांग की गई। लेकिन वह कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
जांच के क्रम में मोटरसाइकिल का चेसिस नंबर एवं इंजन नंबर घिसा हुआ पाया गया, जिससे वाहन के चोरी का होने का संदेह हुआ। तलाशी के दौरान पुलिस ने उक्त मोटरसाइकिल की तेल टंकी, डिक्की एवं सीट के अंदर विशेष रूप से छिपाकर रखी गई लगभग 40 लीटर देशी शराब बरामद की।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
_मोतिहारी पुलिस:_ "आपकी सेवा और सुरक्षा में सदैव तत्पर"