रवि सिन्हा/ डुमरी

डुमरी:-डुमरी अनुमंडल परिसर में ऑनलाइन खतियानी जमीन का रसीद नहीं काटने सहित विभिन्न जमीन संबंधी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने डुमरी अंचल अधिकारी के खिलाफ दिया अनिश्चितकालीन धरना। जहां शिकायतकर्ता रामू मरांडी ने डुमरी के कारीपहडी में 4 एकड 40 डिसमिल रैयती जमीन का अंचल अधिकारी पर ऑनलाइन खतियानी जमीन का रसीद नहीं काटने टाल मटोल करने और ऑफिस जाने पर धक्का मुक्की करके ऑफिस से निकालने का आरोप लगाया है। इसी को लेकर गिरीडीह से रांची लौटने के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी धरना स्थल पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुने और उन्होंने आश्वासन दिया कि 15 अगस्त के बाद डुमरी के जितने भी जमीन संबंधी समस्या लोगों की है,इसको लेकर एकजुट होकर उन्होंने गिरिडीह डीसी ऑफिस पहुंचकर सारी समस्याओं का निपटारा करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि जब तक गिरिडीह डीसी उनकी मांग को पूरा नहीं करेंगे तब तक वह डीसी ऑफिस में ही धरना पर बैठेंगे। इसके बाद उन्होंने लोगों से धरना खत्म करने कपिल की,जहाँ लोगों ने अनिश्चितकालीन धरना को समाप्त कर दिया है। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरकार में अधिकारी बिना पैसा लिए कोई भी काम नहीं करते हैं। इसको लेकर उन्होंने राज्य सरकार को आढेहाथो लिया है। हालांकि इस मामले में अंचल अधिकारी से फोन पर पूछे जाने पर कहा की एसआईआर के कारण अभी ऑफिस में नहीं बैठ रहे है और आरोप रामू मरांडी के धक्का मुक्की के आरोप को बेबुनियाद बताया है। वहीं भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह जामताड़ा प्रभारी प्रदीप साहू ने इस मामले की की कडी निंदा करते हुए अगले विधानसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया है। जबकि कार्यक्रम में प्रशांत जायसवाल, सुरेन्द्र साहू,बबीता जायसवाल, प्रदीप साहू सहित बडी संख्या में लोग मौजूद थें।