नई दिल्ली |
सोशल मीडिया पर सांपों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने यूजर्स को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक सांप चप्पल पर जहर छोड़ते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में सांप को गुस्से में चप्पल पर हमला करते और जहर फैलाते देखा जा सकता है।
चप्पल पर छोड़ा जहर, लोगों ने कहा — "पहली बार ऐसा देखा"
यह वीडियो करीब 19 सेकंड का है। इसमें देखा जा सकता है कि सांप घर के किसी कोने में छिपा हुआ था। जब घर का एक शख्स उसे निकालने के लिए चप्पल आगे बढ़ाता है, तो सांप अचानक हमला कर देता है।
सांप चप्पल को जोर से काटता है और उसके बाद जहर चप्पल पर पानी की तरह फैल जाता है। यह नज़ारा देखकर वीडियो देखने वाले यूजर भी हैरान रह गए।
सोशल मीडिया पर वायरल, लाखों ने देखा
इस वीडियो को Dr. Sheetal Yadav (@Sheetal2242) नाम के यूजर ने X (Twitter) पर शेयर किया है।
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा —
“जब सांप किसी इंसान को काटता है, तब इतनी ही मात्रा में जहर छोड़ता है।”
अब तक इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा व्यूज़ और 300 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए इसे “अविश्वसनीय और डरावना” बताया है।