गोवर्धन रजक/धनबाद: गोविंदपुर पुलिस ने असना मोड़ के पास वाटर पाइप चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक ट्रक, 75 पीस चोरी के वाटर पाइप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई गोविंदपुर थाना पुलिस को क्षेत्र में पाइप चोरी होने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद गठित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद टीम ने उन्हें दबोच लिया।आरोपियों का विवरण गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो हरियाणा के पानीपत के निवासी हैं और दो स्थानीय गोविंदपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, इनमें से एक आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है।कानूनी कार्रवाई और मामला दर्जपुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पकड़े गए सामान को जब्त कर लिया गया है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों की जांच कर रही है।