राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि राजनीति में महिलाओं को अपनी पहचान बनाने के लिए पुरुषों की तुलना में कहीं ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न सिर्फ राजनीतिक चुनौतियों से जूझना पड़ता है, बल्कि सामाजिक सोच और पारिवारिक जिम्मेदारियों का दबाव भी झेलना होता है वसुंधरा राजे ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि राजनीति आज भी पुरुष प्रधान क्षेत्र माना जाता है, जहां महिलाओं को खुद को साबित करने के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कई बार महिलाओं की क्षमता पर सवाल उठाए जाते हैं, जबकि पुरुष नेताओं को यह साबित करने के लिए उतनी मशक्कत नहीं करनी पड़ती उन्होंने यह भी कहा कि अगर महिलाओं को समान अवसर और समर्थन मिले, तो वे राजनीति में बेहतर नेतृत्व दे सकती हैं। वसुंधरा राजे ने महिलाओं से राजनीति में आगे आने की अपील करते हुए कहा कि बदलाव तभी आएगा, जब महिलाएं खुद आगे बढ़कर नेतृत्व संभालेंगी उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है और समाज को महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलनी होगी।