logo

निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो फरार जयराम समर्थक हुए उग्र

रांची के विधान सभा घेराव मामले में फरार चल रहे गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।मालूम हो कि जयराम महतो गिरीडीह लोकसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह बोकारो डीसी के पास बुधवार को नामांकन करने पहुंचे थेजिसे रांची पुलिस ने बोकारो पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया।इसके बाद जयराम समर्थक उग्र हो गए तथा जनसभा करने के लिए मोहलत मांगी। पुलिस प्रशासन ने वेवश होकर उन्हे पुलिस अभिरक्षा में जनसभा को संबोधित करने के लिए सभा स्थल जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद जयराम महतो अपने समर्थकों के साथ पुलिस से उलझ गएतथा पुलिस देखते रह गई व जयराम महतो अपने समर्थकों के साथ सभा स्थल से फरार हो गए।मालूम हो कि जयराम महतो नगरी थाना कांड संख्या 48/2022 के नामजद अभियुक्त थेइसलिए रांची पुलिस उन्हे गिरफ्तार करने बोकारो पहुंची थी। 

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS