logo

प्रोफेशनल्स कांग्रेस का एक महत्वपूर्ण बैठक कहा- इंडिया गठबंधन के सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस वॉर रूम के तत्वावधान में आज दिनांक 3 कांग्रेस भवन रांची में लोकसभा चुनाव के निमित कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के सभी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित हेतु वॉर रूम सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई जिसमें मुख्य रूप से ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के वॉर रूम के बेहतर संचालन से संबंधित चर्चा कर सभी लोकसभा क्षेत्र के प्रोफेशनल्स कांग्रेस सदस्यों को ज़िम्मेवारी सौंपी गई की कांग्रेस के मैनिफेस्टो को लेकर धरातल पर उतरकर लोगो को इसके बारे में समझाए। ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस झारखंड वॉर रूम के प्रदेश कॉर्डिनेटर विद्याकर कुँवर ने कहा कि आज हमलोगों ने  प्रोफेशनल्स कांग्रेस कार्यालय में वाररूम स्थापित किया है। यहां कांग्रेस के सात लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे। प्रोफेशनल्स वाररूम कांग्रेस प्रत्याशी के वाररूम के साथ समन्वय बनाकर कार्य करेंगे और संपर्क अभियान के तहत कांग्रेस गारंटी कार्ड को जन-जन तक पहुंचायेंगे। 

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS