धर्मेन्द द्विवेदी/बस्ती (यूपी) बस्ती केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से विचार विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से  बी एम मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह को ग्रामीण क्षेत्र  का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी पदाधिकारियों ने  इस निर्णय पर अपनी सहमति जताई और विश्वास व्यक्त किया की मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित समस्याओं का  निराकरण कर बढ़िया से बढ़िया रिजल्ट प्राप्त होगा । इस दौरान राना दिनेश प्रताप सिंह, विशाल मल्होत्रा, , अशोक कुमार केशरवानी, राम गोपाल कसौधन, इंद्रमणि पांडे, शीतला पटेल, पवन मल्होत्रा,आशुतोष कुमार राय, शिव मूरत मिश्रा, राकेश पांडे, जमशेद आलम आदि ने  मनोज कुमार सिंह जी को नए पद पर मनोनीत किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए  पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया ।