सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के वीरबांस पंचायत अंतर्गत तिरिलडीह स्थित भव्य श्री हरि मंदिर में सावन माह के पावन अवसर पर जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल ने ग्रामीणों की मांग पर मंदिर के लिए साउंड सिस्टम उपलब्ध कराया। इस पहल से मंदिर में प्रतिदिन सुबह-शाम भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का नियमित आयोजन सुगमता से हो सकेगा।इस अवसर पर शंभू मंडल ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करती हैं।मंदिर में साउंड सिस्टम की व्यवस्था होने से भक्ति का माहौल और अधिक सुदृढ़ होगा तथा गांव में शांति, सौहार्द और आध्यात्मिक वातावरण बना रहेगा।ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग मंदिर की धार्मिक गतिविधियों को नई ऊर्जा देगा और श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ एवं भजन-कीर्तन में सुविधा मिलेगी।इस मौके पर ग्राम प्रधान डोमन नायक, नीलकमल तिवारी, नरेंद्र नायक, जीत बारीक, सोनू नायक, शीतल नायक, निमाई तंतुवाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।