राजेपुर थाना अंतर्गत फौजदार चौक से पुलिस ने एक चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल को बरामद किया, जिसके इंजन एवं चेचिस नंबर को काटकर रचना किया गया था। इस मामले में जसवंत कुमार पिता हरी राय ग्राम मधोपुर हरी थाना राजेपुर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने जसवंत कुमार की निशानदेही पर दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वही डीएसपी कुमार चंदन ने कहा
इस कार्रवाई से राजेपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।