खलारी: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को खलारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खलारी डीएसपी रामनारायण चौधरी ने की। बैठक में खलारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम कुमार वर्मा के साथ क्षेत्र के विभिन्न मोहर्रम अखाड़ों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। इस दौरान डीएसपी रामनारायण चौधरी ने सभी अखाड़ा समितियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मोहर्रम जुलूस एवं अन्य कार्यक्रमों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने अखाड़ा समितियों से अपने-अपने क्षेत्र में अनुशासन, आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। बैठक में उपस्थित लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने तथा बिना पुष्टि के किसी भी संदेश को साझा नहीं करने की अपील की गई। प्रशासन ने कहा कि किसी भी संदिग्ध सूचना या विवाद की स्थिति में तत्काल थाना पुलिस को जानकारी दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक का संचालन तनवीर आलम ने किया। बैठक में जिप सदस्य सरस्वती देवी, मुखिया पारस नाथ उरांव, शिवरत मुंडा, तेजी किस्पोट्टा, इंदिरा देवी, ममता केशरी, सरिता सिंह, बेबी देवी, सुषमा देवी, श्याम सिंह, साबीर अंसारी, मो. बशीर अंसारी, मो. इस्लाम, इस्माइल अंसारी, रामसूरत यादव, विक्की सिंह, इनोसेंट कुजूर, कुलदीप लोहार, मो. अब्बास, सलामत अंसारी, मजीद अंसारी, इम्तियाज अंसारी, मुश्ताक अंसारी, अनिल पासवान, राजा खान, महफूज अंसारी, श्यामजी महतो, दिलीप कुमार पासवान, इकबाल खान, गुलाम रब्बानी, मजहर आलम, सुलतान अंसारी, पवन उरांव, अनिल तुरी, शिव प्रसाद चौहान, शमीम अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।