मोतिहारी, रफ्तार मीडिया। रिपोर्ट: ओमप्रकाश तिवारी। 
पकड़ीदयाल पुलिस ने बाइक चोरी कांड का महज 12 घंटे में उद्भेदन कर बड़ी कामयाबी हासिल की। 13.06.2026 को मनीष कुमार सिंह के आवेदन पर दर्ज कांड संख्या 256/26 के उद्भेदन के लिए गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

अनु0पु0पदा0 पकड़ीदयाल के नेतृत्व वाली टीम ने चोरी गई 1 बाइक के साथ 2 अन्य चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की। कुल 3 बाइक बरामद हुईं। कार्रवाई में एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया।

निरुद्ध बालक पकड़ीदयाल थाना के 5 अन्य बाइक चोरी कांड 197, 233, 235, 257, 258/2026 में भी लिप्त था। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।