पताही प्रखंड के परसौनी कपूर पंचायत से एक चौंकाने वाली सकारात्मक खबर सामने आई है। अंचल अधिकारी हड़ताल पर होने के बावजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ने अपनी सक्रियता से व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, अंचल स्तर पर अधिकारियों की अनुपस्थिति के बावजूद आम जनता को इसका विशेष असर महसूस नहीं हो रहा है।

आज इसका प्रत्यक्ष उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब डॉ बच्चा तिवारी ने जमीनी विवाद का आवेदन दिया और तुरंत ही संबंधित कार्य को समझते हुए उस पर तुरंत पहल की गई और आगे की प्रक्रिया में तेजी लाई गई। इस त्वरित कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि यदि इच्छाशक्ति और जिम्मेदारी हो, तो किसी भी कमी को पूरा किया जा सकता है।

लोकल लोगों में इस पहल को लेकर संतोष और विश्वास का माहौल है। लोगों का कहना है कि ऐसे अधिकारी ही प्रशासन की असली पहचान होते हैं, जो हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहते हैं। रफ्तार मीडिया इस सराहनीय पहल के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी की कार्यशैली की प्रशंसा करता है और उम्मीद करता है कि ऐसी ही सक्रियता आगे भी बनी रहेगी।