विभूति सिंह/भागलपुर

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के अब्जुगंज हॉल्ट से मिरहट्टी पंचायत जाने वाले मार्ग पर सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई,जब एक संदिग्ध अवस्था में बोरे में बंद एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े बोरे पर पड़ी, जिसमें से एक पैर बाहर निकला हुआ था। यह दृश्य देखते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी सुलतानगंज थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार को दी। इसके बाद थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने फॉरेंसिक टीम को बुलवाया गया और जांच पड़ताल की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या से जोड़कर भी देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। इस मामले को लेकर विधि व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि घटना के कारण का पता लगाया जा रहा है क्षेत्र के हर एक जगह लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। शव की पहचान के लिए आसपास के थाना क्षेत्र में पता लगाया जा रहा है। ज्ञात होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।