दीनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया संवाददाता जामताड़ा।
भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा नगर इकाई की मासिक संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत की अध्यक्षता में दुमका रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष प्रदीप राउत ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश तथा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के मार्गदर्शन में नगर इकाई की चौथी मासिक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले संगठनात्मक अभियानों और जनसंपर्क कार्यक्रमों को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। भाजपा नेता संतन मिश्रा ने कहा कि बैठक में विशेष रूप से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि 5 अगस्त को जारी मतदाता सूची में यदि किसी पात्र मतदाता का नाम किसी कारणवश छूट गया है, तो उसे नियमानुसार दोबारा मतदाता सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया क्या होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियान और बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। वही नेताओं ने विश्वास जताया कि पार्टी के आगामी कार्यक्रमों से जामताड़ा नगर क्षेत्र में भाजपा का जनाधार और अधिक मजबूत होगा। मौके पर जिला महामंत्री कमलेश मंडल, जिला उपाध्यक्ष सुजाता सिंह एवं सुकुमार सरखेल किसान नेता अंजनी तिवारी, नगर महामंत्री लखिन्द्र सिंह, ब्रजेश राउत, विनोद चौबे, सुप्रकाश चौधरी, सपन महतो, मिथुन गुप्ता सहित नगर इकाई के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।