स्थान: मोतिहारी, समाहरणालय/ओम प्रकाश तिवारी
*मोतिहारी।* पूर्वी चंपारण समाहरणालय स्थित डॉ. राधाकृष्णन सभागार में गुरुवार को "जनता के दरबार में जिला प्रशासन" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न अंचलों से आए कुल *60 आवेदनकर्ताओं* की समस्याओं की सुनवाई की गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम विभागीय जांच *मो. सिबगतुल्लाह* की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण ने आवेदनों पर सुनवाई की।
आज प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से *भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद एवं राजस्व विभाग* से संबंधित शिकायतें शामिल थीं।
अपर समाहर्ता ने कहा कि सभी प्राप्त आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से कार्रवाई कराते हुए विधिसम्मत एवं शीघ्र निदान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने प्रभारी पदाधिकारी, जिला जन शिकायत कोषांग को निर्देश दिया कि सभी मामलों को आवश्यक दिशा-निर्देश के साथ संबंधित पदाधिकारी को भेजकर शीघ्र निष्पादन कराया जाए।
कार्यक्रम में वरीय उप समाहर्ता * विकास कुमार* सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला प्रशासन ने कहा कि "जनता के दरबार" का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समाधान समय पर और पारदर्शी तरीके से करना है।