दिनेश कुमार पांडेय /रफ्तार ब्यूरो /बोकारो 

सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में रह रहे किरायेदारो का सत्यापन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य 
क्षेत्र की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने का है। इसी उद्देश्य से सेक्टर-4 थाना द्वारा किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा घर-घर जाकर किरायेदारों का सत्यापन किया जा रहा है तथा आवश्यक जानकारी संकलित की जा रही है। उन्होंने मकान मालिकों से अपील किया है कि 
जिन मकान मालिकों के यहां किरायेदार निवास कर रहे हैं, वे स्वयं सेक्टर-4 थाना पहुंचकर अपने किरायेदारों का सत्यापन अवश्य कराएं। यह आपकी एवं आपके आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि 
यदि किसी व्यक्ति को अपने आसपास किसी संदिग्ध किरायेदार के रहने की जानकारी हो अथवा किसी किरायेदार की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होती हों, तो इसकी सूचना तत्काल सेक्टर-4 थाना के मोबाइल नंबर 9431706428 पर दें।