दीनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया  संवाददाता जामताड़ा 

जामताड़ा में हूल दिवस के अवसर पर पूरे जिले में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह लोगों ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षों को याद किया। जिले के विभिन्न हिस्सों में सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना और पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच लोगों ने महान क्रांतिकारी योद्धाओं सिदो-कान्हू को नमन किया और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी द्वारा दुमका रोड स्थित पार्टी कार्यालय से गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सिदो-कान्हू चौक पहुंचा।सिदो-कान्हू चौक पर पहुंचकर पार्टी के नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, जिला उपाध्यक्ष रवींद्रनाथ दुबे, प्रोफेसर कैलाश प्रसाद साव, जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल, आनंद टुडू, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सगीर खान सहित अन्य नेताओं ने सिदो-कान्हू के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद रही और पूरे जिले में हूल दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। मौके पर चमेली देवी, मेरी मरांडी, किशोर रवानी, रहीम अंसारी, वासुदेव मरांडी, परेश मुर्मू, दिनेश मुर्मू, रंजीत राउत,विजय राउत, साकेश सिंह, इस्माइल अंसारी, इम्तियाज अंसारी, लालू अंसारी, कमल टुडू, अबुल अंसारी, परिमल मरांडी, आलम अंसारी, सादिक अंसारी, सूरज रवानी, सत्यनारायण मुर्मू , गुलनेहार बानू, सुलेखा रॉय, डॉली बास्की, अबुल अंसारी, सलिल रमन, गौतम बाउरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।