सरायकेला: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिला समिति का पुनर्गठन करते हुए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो द्वारा जारी सूची में बांकीपुर निवासी राहुल देव महतो को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।राहुल देव महतो लंबे समय से भाषा-खतियान आंदोलन से जुड़े रहे हैं। संगठन विस्तार, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में पार्टी को मजबूत बनाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। वर्तमान में वे विधि (लॉ) की पढ़ाई कर रहे हैं और किसानों, युवाओं, मजदूरों तथा स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहे हैं। पार्टी ने उनकी कार्यशैली, समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।नई जिला कार्यकारिणी में दीपक महतो को जिला अध्यक्ष, आदित्य कुमार को नगर अध्यक्ष, रोहित कुमार प्रधान को कोषाध्यक्ष तथा रूपेश वर्मा, विष्णुपद महतो, कृष्ण कुम्हार, कमलेश महतो और सरोज कुमार महतो को महासचिव बनाया गया है। वहीं हेमंत कुमार महतो सहित कई नेताओं को सचिव, माधव महतो को जिला प्रवक्ता तथा राजेश कुमार, प्रकाश कुमार महतो और गोपाल महतो को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीति, सिद्धांत और जनहित के मुद्दों के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, युवाओं, महिलाओं और किसानों को जोड़ने तथा झारखंडी अस्मिता, भाषा-खतियान और स्थानीय अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष तेज करने की बात कही। नई समिति के गठन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।