ओमप्रकाश तिवारी /मोतिहारी: छतौनी थाना पुलिस ने चैन स्नैचिंग कांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 48 घंटे के अंदर कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 09.06.2026 को छतौनी थाना कांड संख्या-321/26 धारा-304/3(5) BNS के अनुसंधान के क्रम में CCTV फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर छतौनी सरकारी बस स्टैंड से छतौनी ब्लॉक की तरफ जाने वाली रोड पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान फरार अभियुक्त मनीष राज उर्फ मांडवा, पिता अनिल कुमार तिवारी, सा0 जमला रोड, बालाजी चूड़ा मिल के पास, थाना-नगर, जिला-पूर्वी चम्पारण को गिरफ्तार किया गया।
उक्त अभियुक्त का पूर्व में भी कई आपराधिक इतिहास रहा है। नगर थाना कांड संख्या-550/15 और मोहम्मदपुर थाना मुजफ्फरपुर कांड संख्या-520/26 में भी वांछित था।
*बरामदगी:* मोटरसाइकिल-01, मोबाइल-01, सिम-10, सोना जैसा तार में गुथा हुआ माला-03
अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी दल में थानाध्यक्ष पु.नि. मृत्युंजय कुमार पासवान, पु.अ.नि. मिथिलेश राम, पु.अ.नि. राहुलदेव वर्मा, परि.पु.अ.नि. मो. फिरोज, DIU टीम और सशस्त्र बल शामिल थे।