मोतिहारी: राज्य स्वास्थ्य समिति पटना के सौजन्य से श्री सत्य साई अस्पताल अहमदाबाद के चिकित्सकों द्वारा आई जीआई सी पटना मे बाल हृदय रोगियों की "ईको" जांच हेतु दिनांक 4 एवं 5 अप्रैल 26 को निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है है।इस शिविर में बिहार के सभी जिलों से बाल हृदय रोगी ईको जांच हेतु जा रहें हैं जिनमे सदर अस्पताल मोतिहारी से 26 बाल हृदय रोगियों को अपने परिजनों के साथ 11 एंबुलेंस द्वारा हरी झंडी दिखाकर सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार द्वारा आई जीआई सी, पटना हेतु रवाना किया गया।जिले के सिविल सर्जन डॉ
दिलीप कुमार ने बताया कि ईको जांच में बीमार पाए गए बच्चों को बिहार सरकार अपने खर्चे पर हवाई जहाज द्वारा उनके परिजनों के साथ, श्री सत्य साई अस्पताल अहमदाबाद भेजकर उनकी निशुल्क शल्य चिकित्सा कराएगी। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया मरीजों को आंगनबाड़ी एवं विद्यालयों से चिन्हित कर आरबीएसके चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल भेजा जाता है। डी.पी.एम ठाकुर विश्वमोहन ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना अंतर्गत अबतक पूर्वी चम्पारण के 163 बच्चों की सफलता पूर्वक निशुल्क सर्जरी कराई जा चुकी है, सभी बच्चे अब स्वच्च हैं एवं खुशहाल जीवन जी रहें हैं।आर. बी. एस० के डीसी डॉ शाश मिश्रा ने बताया कि आज जिन बच्चों को भेजा जा रहा है उनमे मोतिहारी से 7 केसरिया से 9पकड़ीदयाल से 2, बंजरिया में 2 हरसिद्धि से 2, चकिया है।, पहाड़पुर । कोटवा,1आदापुर से 1 बच्चे को भेजा जा रहा है। जिले के आरबीएसके डीसी डॉ शशि मिश्रा ने कहा की टीम के 3 फार्मासिष्ट मो.अताउर रहमान मो. शमीम एवं दीलीप कुमार को भी बच्चों व अभिभावकों के साथ भेजा जा रहा है।