logo

ट्रैक्टर की ठोकर से महिला की दर्दनाक मौत

 

एंकर खबर रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ठोकर से महिला की दर्दनाक मौत
खबर पश्चिम चंपारण जिले से है, जहां लौकरिया थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव के पास सैनिक रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही जान चली गई। मृतका की पहचान बकुली गांव निवासी राजधारी राय की पत्नी सावित्री देवी के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में बताया गया कि सावित्री देवी सड़क किनारे खड़ी होकर घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलते ही लौकरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका के पति राजधारी राय ने बताया कि इस हादसे से पूरा परिवार टूट गया है। सावित्री देवी अपने पीछे पति, चार पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गई हैं।
इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS