राजु मंडल रफ्तार मीडिया सवाददाता गांडेय

​गिरिडीह: गांडेय थाना क्षेत्र के मेदनीसारे और खम्भारटांड गांव की सीमा पर खनन विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है। यहां घनी आबादी और शैक्षणिक संस्थानों के बेहद नजदीक पोकलेन मशीन लगाकर पातालचुंबी (अत्यंत गहरी) खदान की जा रही है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और बच्चों में भारी दहशत का माहौल है।
​नियमों की अनदेखी कर स्कूल, पंचायत भवन और कई घर इलाकों से महज 200 मीटर की दूरी पर गहरी खदानें खोदी जा रही हैं।
​ खदानों में होने वाले भारी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घर थर्रा उठते हैं और छोटे-छोटे बच्चे सहमे-सहमे रहने को मजबूर हैं।
​ स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत खदान बंद कराने की मांग की है।
​ग्रामीणों ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि किसी भी खदान की दूरी गांव इलाके और स्कूलों से इतनी नजदीक नहीं होनी चाहिए, लेकिन यहां खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यह खदानें दिखने में भी काफी डरावनी लगती हैं।इधर ग्रामीणों ने अह भी बताया की रात्रि को चलाते हैं पोकलेन मशीन और रात भर हाईवे चला कर पत्थर निकाला जाता हैं।
नेशनल पब्लिक स्कुल संचालक अब्दुल कादिर ​यदि अति शीघ्र यहां चल रही खदान को बंद नहीं किया गया, तो स्कूल के सभी बच्चों को लेकर गांडेय अंचल कार्यालय या गिरिडीह उपायुक्त कार्यालय जाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
​इस विरोध और अपनी समस्याएं साझा करने वालों में मुख्य रूप से जाहीर हुसैन, सहबान आलम, साबिर हुसैन, मिराज शेख, और मौजूम सिद्दीकी समेत कई ग्रामीण शामिल रहे।
​ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और खनन विभाग से तुरंत इस मामले का संज्ञान लेने तथा अवैध एवं खतरनाक तरीके से चलाई जा रही इस खदान को तत्काल बंद कराने की मांग की है, ताकि किसी भी बड़ी अप्रिय घटना को टाला जा सके।