ओम प्रकास तिवारी 
मोतिहारी 
पिपराकोठी। महावीरी जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पिपराकोठी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान महावीरी जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने को लेकर चर्चा की गई। पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस निकालने तथा प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की।

अधिकारियों ने कहा कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। वहीं शांति समिति के सदस्यों ने भी प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

बैठक में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में आपसी सौहार्द एवं सामाजिक भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की भ्रामक सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।