रवि सिन्हा /डुमरी::-डुमरी के निमियाघाट थाना में आगामी मोहर्रम त्योहार को लेकर कि गई शांति समिति की बैठक। बैठक में लोगों से त्योहार के दौरान होने वाले परेशानियों की जानकारी ली गई है। वहीं क्षेत्र में निकलने वाले जुलूस का समय की जानकारी लि गई।
जबकि मोहर्रम को लेकर लोगों को सरकार की गाइड लाइन की जानकारी दी गई है। जिसमें बताया गया कि मोहर्रम के दौरान किसी नए रूट से तजिया का जुलूस नहीं निकाली जाऐगी। इसके अलावे जुलूस में किसी पर खतरनाक प्रदर्शन को नहीं करने की हिदायत दी गई है। वहीं सोशल मीडिया पर किसी भी भडकाऊ पोस्ट या फार्वर्ड करने से लोगों को बचने की अपील कि गई है जबकि ऐसी कोई भी जानकारी मिलने पर इसकी जानकारी तुरंत प्रशासन को देने की अपील की गई है। बैठक में एसडीपीओ आविद खान,निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार सहित यशोदा देवी,उषा देवी, मुमताज अंसारी, सतीश महतो,जलालुद्दीन अंसारी, अख्तर अंसारी,आदि मौजूद थें।