दीनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया संवाददाता जामताड़ा
सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल जामताड़ा की पूर्व छात्रा प्रिया कुमारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय, अपने अभिभावकों और पूरे जामताड़ा जिले का नाम रोशन किया है। प्रिया ने परीक्षा में 575 अंक प्राप्त करते हुए 20 हजारवीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्रिया डॉ. राजदेव कुमार की सुपुत्री हैं। विद्यालय के शिक्षकों के अनुसार वह शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी, अनुशासित और मेहनती छात्रा रही हैं। अपनी लगन और निरंतर प्रयास के बल पर उन्होंने यह सफलता अर्जित की है, जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है। प्रिया की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने उन्हें सम्मानित करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा जो विद्यार्थी परिश्रमी होते हैं, उन्हें सफलता अवश्य मिलती है। ऐसे होनहार विद्यार्थी अपनी अलग पहचान छोड़ जाते हैं। प्रिया की उपलब्धि डीएवी परिवार के लिए गर्व का विषय है और वह आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यालय के शिक्षकों ने भी प्रिया की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रिया आगे चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगी। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को डीएवी की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम बताया।