शिव कुमार/सहरसा: शहर के डी.बी. रोड स्थित आर्यावर्त वैली पाठशाला में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक अर्चना आनन्द ने की।
बैठक में बिहार प्रदेश के प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, युवा कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुशवाहा, प्रदेश नेता शिवेन्द्र कुमार जीशू, चंदन बागची एवं रौशन पाठक सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान आगामी 13 एवं 14 अप्रैल को सहरसा में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बताया गया कि कार्यक्रम में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में विंदेश्वरी मेहता, बैजनाथ कुमार विमल, सीएम झा बोआ, अविनाश सिन्हा, प्रणव प्रताप राघव, आरती देवी, बबीता देवी, रणजीत कुशवाहा, संजीत पासवान, नरेश यादव, बिपिन पासवान, मुझरउद्दीन खान बबलू, बालकृष्ण कुशवाहा, अभिमन्यु सिंह, सुबोध झा, शैलेश झा, पवन झा और अंकित आर्या समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन को मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और सदस्यता अभियान को गति देने पर भी विशेष जोर दिया गया।