मोतिहारी, रफ्तार मीडिया। रिपोर्ट: ओमप्रकाश तिवारी।
मोतिहारी पुलिस की सख्ती का असर दिखा। कुर्की की कार्रवाई के डर से पताही थाना क्षेत्र के 2 फरार अभियुक्तों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
पताही थाना प्रभारी ने बताया कि TR No- 1022/26 के अभियुक्त नारायण दास, पिता सकल दास, सा0 परसौनी कपूर और TR No- 126/95 के अभियुक्त अरूण प्रकाश तिवारी, पिता स्व0 रामपदार्थ तिवारी, सा0 भितरवा ने कुर्की के दौरान सरेंडर किया। दोनों पताही थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। मोतिहारी पुलिस ने कहा कि फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।