ओम प्रकाश तिवारी
मोतिहारी। बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिरसा माल पंचायत में मुखिया के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में पंचायत के वार्ड सदस्यों, ग्रामीणों तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा पंचायत क्षेत्र गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।
यात्रा में वार्ड सदस्य भोला प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि रामाधार राम, रंजन, संदीप साह सहित अन्य वार्ड सदस्य शामिल हुए। इनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने लोगों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं देशभक्ति का परिचय दें। यात्रा के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।