logo

बीज वितरण में सहरसा जिला राज्य में प्रथम

 

 


शिव कुमार/सहरसा।


जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति बताई।रबी मौसम में गेहूं, चना, मसूर, मटर, सरसों, तीसी, स्वीट कॉर्न एवं बेबी कॉर्न के लिए 11,168.54 क्विंटल बीज का लक्ष्य था। इसके विरुद्ध 11,167.98 क्विंटल बीज प्राप्त होकर शत-प्रतिशत वितरण कर दिया गया। इस उपलब्धि में सहरसा जिला राज्य में प्रथम स्थान पर रहा। डीएम ने सराहना की और इसी तरह कार्य जारी रखने का निर्देश दिया। विभिन्न फसलों का कुल लक्ष्य 84,017.68 हेक्टेयर था, जिसका शत-प्रतिशत आच्छादन हो चुका है।वर्तमान में जिले में उर्वरक पर्याप्त हैं: 1,27,438 बैग यूरिया, 1,02,492 बैग डीएपी, 23,425 बैग एमओपी, 1,10,042 बैग एनपीके एवं 13,663 बैग एसएसपी उपलब्ध। डीएम ने उर्वरक निरीक्षकों को परिवहन, वितरण, भंडारण एवं बिक्री की नियमित जांच करने तथा किसानों को उचित दर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

उद्यान,सिंचाई व अन्य विभागों की समीक्षा:
जिला उद्यान कार्यालय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में नारियल, आम, केला एवं फूलों के लक्ष्य पूर्ण होने की जानकारी दी। डीएम ने प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों की मुख्यालयों पर अनुपस्थिति की शिकायत पर सभी को ससमय उपस्थित रहकर कार्य निष्पादन का निर्देश दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारियों को उनकी उपस्थिति का प्रतिवेदन अधीक्षक को उपलब्ध कराने को कहा।परियोजना निदेशक आत्मा ने विभिन्न घटकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि बताई। कृषि विज्ञान केंद्र अगवानपुर ने 10 प्रशिक्षणों में 460 किसानों को प्रशिक्षित करने तथा विभिन्न फसलों में बीज उत्पादन की जानकारी दी। लघु सिंचाई में 60 ट्यूबवेलों में से 47 कार्यरत हैं, शेष की मरम्मत के लिए डीपीआर भेजा गया है। सिंचाई विभाग ने मुख्य नहर से बालू हटाने का कार्य चल रहा बताते हुए जलापूर्ति शीघ्र बहाल करने का आश्वासन दिया।जिला सहकारिता पदाधिकारी ने बिहार राज्य फसल सहायता योजना में 6,152 आवेदनों के सत्यापन में 5,413 पूर्ण होने की जानकारी दी। पशुपालन विभाग ने टीकाकरण एवं ईयर टैगिंग में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने की रिपोर्ट दी, लेकिन डॉक्टरों की अस्पतालों पर अनुपस्थिति पर डीएम ने नाम-पते व मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने तथा रोस्टर बनाने का निर्देश दिया।
उद्योग व अन्य क्षेत्र:
महाप्रबंधक उद्योग ने पीएमएफएमई योजना में 157 का लक्ष्य होने पर 67 स्वीकृतियां तथा पीएमईजीपी में 69 का लक्ष्य पर 20 स्वीकृतियां बताईं। मापतौल में 69 लाख के लक्ष्य के विरुद्ध 35.03 लाख (50.76%) वसूली हुई, जिसे शीघ्र शत-प्रतिशत करने का निर्देश मिला। विद्युत विभाग ने कृषि कनेक्शन में 10,000 का लक्ष्य (2026 तक) पर 3,194 दिए जाने की जानकारी दी, ससमय पूर्ण करने को कहा गया।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS