शिव कुमार। सहरसा।इन दोनों कोसी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष के निर्देश पर सुखा नशा मुक्ति अभियान एसपी हिमांशु के नेतृत्व में जिला पुलिस टीम द्वारा चलाया जा रहा है। जिसका फलाफल भी काफी सुखद दिख रहा है।
शनिवार की देर शाम जिला के बिहरा थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के लौकही गांव जाने वाली सड़क स्थित मंदिर के निकट कुछ लोग सुखा नशा का कारोबार कर रहे हैं। जिसके बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर छापामारी की गई। जिसमें एक कारोबारी को गिरफ्त में लिया गया। जिनके पास से 7.86 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया।
बिहरा थाना अध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि थाना क्षेत्र के बिहरा गांव, वार्ड नंबर - 5 निवासी स्व गणेश साह के पुत्र त्रिभुवन साह उर्फ नारायण साह के स्मैक बेचने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उनके घर पर छापामारी की गई जिसमें उनके नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार और सशस्त्र बल के साथ छापामारी की गई थी। पुलिस टीम को देख लौकही गांव जाने वाली सड़क पर स्थित गणेश मंदिर के निकट एक व्यक्ति भगाने का प्रयास किया। जिसे शक के आधार पर खदेड़ कर पकड़ा गया। उक्त व्यक्ति थाना क्षेत्र के बिहरा गांव, वार्ड नंबर - पांच निवासी स्व गणेश साह के पुत्र त्रिभुवन साह उर्फ नारायण साह थे। जिनकी तलाशी लिए जाने पर उनके पास से 7.86 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। जिसको लेकर बिहरा थाना कांड संख्या - 138/26 दर्ज की गई। गिरफ्तार आरोपी को अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था।