लोकेशन=मुंडेरवा बस्ती। प्रमोद यादव
सोमवार को मुंडेरवा कस्बा निवासी डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद जब मुंडेरवा कस्बे मे पहुंचे तो लोगों ने उनका स्वागत किया, डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद जू०हा स्कूल अहरा पहुंचे, जहाँ प्रधानाचार्य अशोक मौर्या ने उनका स्वागत किया, डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने वहा उपस्थित छात्रो और अध्यापकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह जू० हाईस्कूल अहरा,हाई स्कूल की पढ़ाई हीरालाल इन्टर कालेज खलीलाबाद से तथा मेडिकल की पढ़ाई लखनऊ से किया, उन्होंने कहा कि आज परिवार और आज की सरकार पढ़ाई पर विशेष ध्यान दे रही, उस समय मे मेडिकल की पढ़ाई क्या होती हैं और कहाँ होती है यह मुंडेरवा जैसे ग्रामीण क्षेत्र मे कम ही लोग जानते थे, उन्होंने कहा कि पिता स्व गोपीचन्द कपडे के अच्छे व्यवसायी थे,व्यवसाय भी ठीक ठाक चल रहा था, लेकिन पिता जी ने दोनों भाईयों को ( बडे भाई डाक्टर बलभद्र) को डाक्टर की पढ़ाई कराया,उन्होंने कहा कि छोटे कस्बे और व्यवसायी परिवार के बाद भी पिता ने दोनों भाईयों को पारिवारिक व्यवसाय मे ना डाल कर पढने के लिए प्रेरित किया और लखनऊ पढने के लिए भेजा।इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार मौर्या, महेन्द्र जायसवाल, शकुन्तला यादव, प्रियकां, विजय लक्ष्मी, केशवराम, मनीष मोदनवाल, नरोत्तम मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।