फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम 13 जुलाई । यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। चैकिंग के दौरान जिन वाहनों पर लंबित चालान पाए जाते हैं तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की आवश्यकता होती है, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत कार्रवाई की जाती है।
सोमवार को जोनल अधिकारी पंचगांव चौक पर यातायात पुलिस द्वारा वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान जोनल अधिकारी पंचगांव चौक उप निरीक्षक मनोज कुमार द्वारा वाहन नंबर HR 55 AR 6283 को गलत लेन में चलने पर रुकवाया गया। वाहन के दस्तावेजों एवं चालानों की जांच के दौरान पता चला कि उक्त वाहन की आरसी (Registration Certificate) संबंधित आरटीओ द्वारा निलंबित (Suspended) की जा चुकी है और उक्त वाहन पर कुल 21 चालान लंबित पाए गए, जिनकी कुल जुर्माना राशि लगभग 2,66,000 रुपये थी। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए वाहन को मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के तहत इंपाउंड कर यातायात पुलिस थाना, मानेसर में खड़ा कराया गया। यातायात पुलिस गुरुग्राम सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहन के सभी दस्तावेज वैध रखें तथा समय पर लंबित चालानों का भुगतान करें।